Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : अखिल ब्राह्मण महासभा द्वारा 10 सूत्रीय मांगों का खुला पत्र रखा गया प्रेस कांफ्रेंस में, अगर मांगे नही हुई पूरी तो आमरण अनशन से लेकर आत्मदाह तक करेंगे

Uttarakhand: An open letter of 10-point demands was kept by the Akhil Brahmin Mahasabha in the press conference, if the demands are not fulfilled, then they will go on a hunger strike to self-immolat

आज अखिल ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने संबोधन करते हुए सभी राजनीतिक दलों एवं व्यक्तियों के नाम ब्राह्मण समाज का 10 सूत्रीय मांगो का खुला पत्र प्रेस वार्ता में रखा जिसमें सरकार द्वारा उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड को तुरंत भंग करने एवं भगवान परशुराम जयंती  सार्वजनिक अवकाश घोषित एवं धार्मिक स्थलों में पूजा करने वाले पुरोहितों के लिए मासिक भत्ता एवं गरीब ब्राह्मण कन्याओं के लिए शिक्षा एवं विवाह हेतु आर्थिक सहायता दी जाय स्वर्ण आयोग का शीघ्र गठन किया जाए एवं प्रत्येक शहर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने की सरकार अनुमति दें और जो राजनीतिक दल सत्ता नहीं है आने वाले चुनाव में अपने घोषणा पत्र में ब्राह्मण हित के लिए क्या-क्या योजनाएं लाने एवं ब्राह्मणों को  विशेष अधिकार देने के लिए क्या क्या करने जा रही है इसको अपने घोषणा पत्र में शामिल करें अगर वर्तमान सरकार इन मांगों पर अमल नहीं करती है तो प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने 15 सितंबर तक का सरकार को समय देते हुए सरकार को चेताया कि अगर मांगों पर गौर नहीं करा तो प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा अपने पदाधिकारियों के  साथ 16 सितंबर से हल्द्वानी बुद्ध पार्क में आमरण अनशन करेंगे एवंधरने पर बैठेंगे और अगर फिर भी सरकार नहीं मानी तो जरूरत पड़ने पर आत्मदाह करेंगे ब्राह्मण हितों को एवं युवाओं को सरकार गुमराह ना करें और सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल ना करें बहुत शीघ्र ब्राह्मण महासभा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुखिया शीघ्र मिलने देहरादून जाएगा आज प्रेस वार्ता में मौजूद पूर्व उप सूचना निदेशक योगेश मिश्रा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष  सलाहकार समिति मनोनीत किया गया एवं वार्ता में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक वशिष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश जोशी प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोतीया प्रदेश अध्यक्ष सलाहकार समिति संजीव शर्मा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी प्रदेश महामंत्री एडवोकेट उमेश जोशी एवं सुनीता तिवारी आदि उपस्थित थे I