उत्तराखंड: कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय तिब्बत सीमा से ये समान हुआ चोरी, अकादमी परिसर में मचा हड़कंप
मसूरी। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के द्वारा मसूरी कोतवाली में मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के परिसर से टेंट से संबंधित सामान की चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों द्वारा 5 अक्टूबर को मसूरी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कर अकादमी के परिसर से टेंट से संबंधित सामान गुम होने की बात कही जा रही है। वही अधिकारियों द्वारा सामना कर सूची भी पुलिस को दी है। मसूरी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया वह हर पहलू पर जांच की जा रही ह। उन्होंने कहा कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र में समान का विवरण के साथ गुम होने की बात कही है । उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। वह जल्द पूरे मामले की जांच कर के नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस परिसर से सामान गुम होने घटना ने अकादमी परिसर में हंडकप मचा दिया है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस परिसर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खडे होने शुरू हो गए है। आपको बता दें कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा परिसर के सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह जवान तैनात किए जाते हैं वह बिना चैकिंग और अधिकारियों के अनुमति के किसी को भी अकामदी में प्रवेश नही करने दिया जाता है। ऐसे में किसके द्वारा यह पूरी घटना को अंजाम दिया गया यह अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है।
