उत्तराखण्डः उबड़-खाबड़ सड़क पर दौड़ा मंत्री का काफिला! सोशल मीडिया पर सादगी बनाम वीआईपी संस्कृति की बहस तेज, लोग बोले- अब तो मंत्री जी ने भी देख लिए हालात, कब सुधरेगी जनता की राह

Uttarakhand: A minister's convoy raced on a rough road! The debate on simplicity versus VIP culture raged on social media, with people saying, "Now even the minister has seen the situation. When will

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का काफिला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। वजह है उनकी ही विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़क और उसी सड़क पर गुजरता लंबा-चौड़ा वीआईपी काफिला। वायरल वीडियो को लेकर अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जनता कब तक ऐसी सड़कों पर हिचकोले खाने को मजबूर रहेगी। वहीं कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे काफिले और सादगी वाले संदेश का हवाला देते हुए भी मंत्री पर निशाना साध रहे हैं। रुद्रप्रयाग विधानसभा से लगातार दो बार विधायक और वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल मंत्री हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र के स्यूर बांगर इलाके के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उनका कई गाड़ियों वाला काफिला एक बेहद उबड़-खाबड़ और खस्ताहाल सड़क से गुजरता दिखाई दिया। स्थानीय युवक द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है, जिस पर मंत्री का काफिला गुजर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग सड़क की हालत को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग मंत्री के बड़े काफिले पर तंज कस रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब मंत्री खुद ऐसी सड़क से गुजर रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी को समझना चाहिए और जल्द सड़क सुधार की दिशा में काम होना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे काफिले और सादगी वाले संदेश का जिक्र करते हुए भी मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो ने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था और वीआईपी कल्चर दोनों पर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि मंत्री और प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और सड़क सुधार को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।