Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में बेरोजगारी का आलम: यूपीसीएल में भर्ती के लिए पहुंचे हजारों युवा, इंटरव्यू ना होने पर काटा हंगामा, वीडियो वायरल

Unemployment in Uttarakhand: Thousands of youths arrived for recruitment in UPCL, there was a rampage when interview did not conduct, video went viral

 उत्तराखंड में बेरोजगारी का आलम क्या है ये आज उस समय देखने को मिला जब उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में हजारों युवा पहुंचे। हद तो तब हो गयी जब युवाओं ने भर्ती प्रकिया पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवाओं ने मोर्चा खोलते हुए दो टूक कह दिया कि जब यहां 500 लोगों की भर्ती थी तो दो हजार लोगों को क्यों बुलाया गया। युवाओं ने इसपर ऐतराज जताया और मुआवजा देने की मांग कर डाली।

गौरतलब है कि उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से सरकार के अधीन बड़े स्तर पर सीधी भर्ती निकाली गई थी। जिसमे जेई और एई के पद पर साक्षात्कार के आधार पर चयन होना था। अधिसूचना जारी होने के बाद बेरोजगार युवाओं ने इस शानदार अवसर को बिना गवाएं आवेदन कर दिया और देहरादून पहुंच गए। उत्तराखंड के इन बेरोजगार युवाओं का गुस्सा सरकार पर जमकर तब फूटा जब देहरादून पहुंचकर लंबी ये युवा बेरोजगार लाइन में घण्टो तक लगे रहे, लेकिन इंटरव्यू नही हुआ।  सोशल मीडिया में जो वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है,उसमे एक युवक बड़े हॉल में माइक लेकर कह रहा है कि "हम सभी बेरोजगार भाई लोग यहां इंटरव्यू देने आए हैं, अगर यहां 500 लोगों का इंटरव्यू होना था तो यहां पर यूपीसीएल वालों ने 2000 लोगों को क्यों बुलाया है। हमें इसका मुआवजा चाहिए। यूपीसीएल वाले अधिकारी हमें मुआवजा दे।" इस वीडियो के बाद राज्यभर के बेरोजगार युवाओं में सरकार से मुआवजे की मांग की जा रही है।

आपको बता दें कि भर्ती को लेकर बहुत से युवा दुर्गम इलाकों से यहां पहुंचे थे। कई लोग देहरादून से बाहर के थे जिनका देहरादून पहुंचने पर पैसे के साथ-साथ वक्त भी बर्बाद हुआ। इसी बात पर आज युवाओं का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने यूपीसीएल के साथ ही सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।