उधम सिंह नगरः खटीमा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव का मामला! हाईकोर्ट ने एसडीएम को जारी किया नोटिस, सरकार से मांगा जवाब

Udham Singh Nagar: Elections to the Provincial Industry Trade Board in Khatima! The High Court issued a notice to the SDM and sought a response from the government.

नैनीताल। उधम सिंह नगर के खटीमा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के दौरान हुए हंगामे के बाद एसडीएम द्वारा मतगणना रोकने व मत पेटियों को सील करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसडीएम को नोटिस जारी करने के साथ ही राज्य सरकार से 23 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 23 फरवरी की तिथि नियत की है। बता दें कि खटीमा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमन अरोड़ा ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि खटीमा व्यापार मंडल की मतगणना के दौरान एसडीएम खटीमा द्वारा मतगणना स्थल पर आकर मतगणना को रोक दिया गया। साथ ही मतपेटियों को सील कर मतगणना स्थल के कमरों को भी सील कर दिया गया। याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि जल्द से जल्द खटीमा में हुए प्रांतीय उद्योग मंडल चुनावों के मतपत्रों की गणना कर परिणाम घोषित किए जाएं।