ऊधम सिंह नगरः कल रुद्रपुर पहुंचेंगे सीएम धामी! इंदिरा चौक पर भव्य त्रिशूल का करेंगे अनावरण, निगम और प्रशासन ने की खास तैयारियां

Udham Singh Nagar: CM Dhami will arrive in Rudrapur tomorrow! He will unveil a magnificent trident at Indira Chowk, with the municipal corporation and administration making special preparations.

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 14 फरवरी को ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह त्रिशूल चौक का अनावरण करेंगे। इसी के साथ शहर के गांधी पार्क में दस दिवसीय सरस मेले का उद्घाटन, अंतरराष्ट्रीय मानक के एथलेटिक्स ट्रैक और बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ भी होगा। सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड नजर आ रहा है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमे ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि त्रिशूल चौक पूरे भारत में पहला एक ऐसा चौक बन गया है जो रुद्रपुर में स्थापित है। नगर निगम का दावा है कि यह पहल रुद्रपुर को औद्योगिक नगर के साथ-साथ कुमाऊं के आध्यात्मिक द्वार के रूप में नई पहचान देगी। इधर सीएम धामी के दौरे को लेकर भाजपाईयों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्रिशूल, भगवान शिव की शक्ति, संरक्षण और संतुलन का प्रतीक माना जाता हैै यह सृष्टि, पालन और संहार के सिद्धांत को दर्शाते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का संकेत देता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का मानना है कि यह प्रतीकात्मक स्थापना उत्तराखंड को न केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म की भूमि के रूप में प्रस्तुत करेगी।