ऊधम सिंह नगर ब्रेकिंगः एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने किया पुलिस महकमे में फेरबदल! विक्रम राठौर कुंडा और मंजू पाण्डेय नानकमत्ता कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगी
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद से एक अहम प्रशासनिक खबर सामने आई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से हटाकर कोतवाली कुंडा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक मंजू पाण्डेय, जो अब तक महिला हेल्प लाइन रुद्रपुर की प्रभारी थीं, उन्हें कोतवाली नानकमत्ता का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक उमेश कुमार को थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पद से स्थानांतरित कर एसओजी ऊधमसिंहनगर का प्रभारी बनाया गया है। एसओजी जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उनकी तैनाती को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि नए दायित्व मिलने से संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।