Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

आंध्र में दर्दनाक हादसाः पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 18 लोगों की मौत, कई घायल! हालात देख सहमे लोग

Tragic accident in Andhra: A massive explosion at a fireworks factory kills 18, injures many! People are horrified by the situation.

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस समय हुआ जब कुछ महिलाएं फैक्ट्री के भीतर विस्फोटक सामग्री तैयार कर रही थीं। धमाका इतना जोरदार था कि कारखाने का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्टों के अनुसार अभी भी कई मजदूरों के फैक्ट्री के मलबे के भीतर फंसे होने की आशंका है। बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटा हुआ है।