हद हैः घरेलू गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल! कहीं डबल रेट में बिक रहे सिलेंडर तो कहीं हो रहा अवैध स्टोरेज, उत्तराखण्ड में 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज

This is beyond limits: Amid a domestic gas shortage, black marketing is rampant! Cylinders are being sold at double the price, while illegal storage is taking place elsewhere. An FIR has been filed a

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच देशभर में पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाईनें लगी रह रही हैं। इस दौरान हर तरफ अफरा-तफरी जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ रेस्तरां, स्कूलों और खानपान सेवाओं का कामकाज भी प्रभावित होने लगा है। दिल्ली, उत्तराखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों में लोग कतारों में देखे जो रहे हैं। इन सबके बीच हैरान और परेशान करने वाली बात ये है कि इस मुसीबत की घड़ी में कुछ लोगों ने गैस की कालाबाजारी शुरू कर दी है। यूपी पुलिस ने 11 मार्च की रात हापुड़ में एक आरोपी के घर पर छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया। खबरों के मुताबिक पुलिस ने बड़ी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए, जिसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के 18 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और 14 खाली सिलेंडर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कबूल किया कि वह अलग-अलग डीलरों से भरे हुए सिलेंडर खरीदता था और उन्हें स्थानीय ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 20-30 रुपये के मुनाफे पर बेचता था। उसने यह भी दावा किया कि वह लगभग एक साल से यह अवैध धंधा चला रहा था। वहीं उत्तराखण्ड में भी कई जगहों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के आयुक्त ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पिछले तीन दिनों यानी 10 मार्च से 12 मार्च के दौरान तमाम जिलों में कुल 280 निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान कुल 58 स्थानों पर छापे मारे की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध भंडारण और दुरुपयोग के मामलों में 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। साथ ही 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।