उत्‍तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चुनाव का मामला! हाईकमान ने हर्ष मल्‍होत्रा को सौंपी जिम्‍मेदारी, दो और राज्‍यों का भी एलान

The matter of BJP state president election in Uttarakhand! The high command handed over the responsibility to Harsh Malhotra, also announced two more states

देहरादून। भाजपा हाईकमान ने आज 27 जून, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड के अलावा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं। उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषदों के सदस्यों के चुनाव की जिम्मेदारी जहां केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को दी गई है, तो वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू को दी है। पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी रवि शंकर प्रसाद को दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड में फिलहाल महेंद्र भट्ट बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। महेंद्र भट्ट का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है। अब संगठन राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव करवा कर किसी नए चेहरे को मौका दे सकता है। बीजेपी में कई ऐसे चेहरे हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें आदित्य कोठारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विनोद चमोली, भगवती प्रसाद और आशा नौटियाल के नाम शामिल हैं।