Aug 23, 2026 Login

नैनीताल:वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को मिली ₹5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

The family of senior journalist Umesh Rana received ₹5 lakh assistance, expressed gratitude to Chief Minister Pushkar Singh Dhami.

लालकुआँ।

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राशि बुधवार को लालकुआँ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिवंगत पत्रकार की पत्नी नूतन राणा को प्रदान की गई।


इस अवसर पर नूतन राणा ने कठिन परिस्थितियों में सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहयोग परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगा।


कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा लालकुआँ प्रेस क्लब से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत पत्रकार के योगदान को याद करते हुए सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया।