प्लेसमेंट के नाम पर छात्रों से ठगी? फीस ली, प्लेसमेंट नहीं दिया,MyFledge पर फिर लगे गंभीर आरोप!

Students Scammed in the Name of Placements? Fees Collected, No Placements Provided—Serious Allegations Leveled Against MyFledge Once Again!

नई दिल्ली/मुंबई: 


एविएशन और हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण देने का दावा करने वाली कंपनी MyFledge Private Limited (फ्लेज इंस्टीट्यूट) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। कंपनी के खिलाफ छात्रों की नई शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें प्लेसमेंट के झूठे वादे, भ्रामक जानकारी और प्रशिक्षण के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।


कई छात्रों ने आगे आकर अपने अनुभव साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवेश के समय संस्थान द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। एक छात्रा मिस राजपूत ने बताया कि एडमिशन के दौरान उन्हें बेहतर ट्रेनिंग और प्लेसमेंट का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।

 


वहीं, एक अन्य छात्रा मिस्टर मिश्रा (नाम परिवर्तित) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संस्थान से जुड़े लोगों ने फीस पूरी करने के बाद इंटरव्यू और प्लेसमेंट में मदद का आश्वासन दिया था। लेकिन भुगतान करने के बाद उनसे संपर्क तक बंद कर दिया गया और किसी प्रकार की सहायता नहीं दी गई।
छात्रों का आरोप है कि संस्थान ने गारंटीड प्लेसमेंट, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर के नाम पर मोटी फीस वसूली, लेकिन न तो प्रमाणपत्र मिले और न ही नौकरी के अवसर।
यह शिकायतें ऐसे समय में सामने आई हैं जब कंपनी पहले से ही कानूनी मामलों में उलझी हुई है। वर्ष 2025 में दर्ज एक मामले में कंपनी के निदेशकों के खिलाफ कई आपराधिक शिकायतें लंबित हैं। मुंबई की अदालत ने 32 चेक बाउंस मामलों (करीब ₹4.44 करोड़) में आरोपियों को 29 अप्रैल 2026 तक अंतिम बार पेश होने का अवसर दिया है।
यह मामला अभिनेता Aayush Shah और उनकी बहन मौसमी शाह द्वारा दर्ज कराए गए एक बड़े आपराधिक केस से भी जुड़ा है, जिसमें कंपनी के निदेशकों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की सुनवाई अंधेरी कोर्ट में चल रही है।
शिकायत के अनुसार, कंपनी पर फर्जी बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेजों के जरिए निवेश और लोन हासिल करने जैसे वित्तीय घोटाले के आरोप भी हैं। इसके साथ ही जारी किए गए कई चेक बाउंस होने से विवाद और गहरा गया है।
बता दें कि यह मामला बहुचर्चित LUCC स्कैम से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं से भी संबंधित हो सकता है, जिसमें अलग-अलग राज्यों में कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इस स्कैम में बॉलीवुड एक्टर आयुष शाह भी फंस चुके हैं उन्होंने भी MyFledge के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अब जबकि आरोपी अब तक अदालत में पेश नहीं हुए हैं और छात्रों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, 29 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई इस पूरे मामले में अहम मोड़ साबित हो सकती है। यह विवाद अब केवल वित्तीय धोखाधड़ी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि उन छात्रों के भविष्य पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, जिन्होंने इस संस्थान पर भरोसा किया था।