Sep 02, 2026 Login

लिखित परीक्षा में एंट्री नहीं मिलने पर छात्रों का हंगामा 

Students create ruckus after not getting entry in written exam

बिहार के गया जी में रविवार को सुबह 9 बजे से बिहार कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बीसीईसीई 2025 का लिखित परीक्षा का लिया जा रहा है। इस दौरान गया जी शहर के प्लस टू जिला स्कूल में परीक्षा देने आए कई छात्रों ने हंगामा किया और तैनात पुलिसकर्मी द्वारा मनमानी किए जाने पर विरोध किया। छात्रों का कहना था कि हम लोग आधार कार्ड लेकर आए हैं लेकिन मैट्रिक के सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी भी मांगी जा रही है जबकि हम लोग मैट्रिक का सर्टिफिकेट लेकर नहीं आए हैं और एडमिट कार्ड में भी नहीं लिखा हुआ है कि मैट्रिक का सर्टिफिकेट लेकर आना है। आप बताइए कि अब हम लोग क्या करें?

गुस्साए छात्रों ने कहा कि तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा हम लोगों को एंट्री नहीं दिया जा रहा है। हम लोग एग्जाम देने से वंचित रह जाएंगे, इसलिए हम लोग विरोध हंगामा कर रहे हैं। हालांकि बाद में मजिस्ट्रेट के आने के बाद सभी का एंट्री कराया गया और उनके परिजनों को मैट्रिक के सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी लाकर देने को कहा गया। नहीं लाकर दिए जाने पर सेकंड शिफ्ट में होने वाली लिखित परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया जाएगा। इधर, छात्रों का हंगामा देखकर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया।