Special day! National Doctors Day: भारत में हर साल 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Special day! National Doctors Day: Why is Doctors Day celebrated on 1 July every year in India? Know the history and importance of this day

धरती पर भगवान! डॉक्टर को धरती का भगवान यूं ही नहीं कहा जाता, डॉक्टर बनना केवल एक जॉब नहीं है, बल्कि ये इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है। मौत के मुंह से निकालकर नया जीवन देना वाला भगवान ही तो हुआ। इसीलिए डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। इसलिए हर साल डॉक्टर्स के समर्पण और योगदान को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। वैसे तो अधिकतर ऐसे दिन साल में एक बार ही मनाए जाते हैं लेकिन यह खास दिन साल में दो बार मनाते हैं, एक राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और दूसरा अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे। ये दोनो ही ऐसे दिन है जो हमें याद दिलाते है कि डॉक्टर्स हमारे जीवन के रक्षक हैं। चाहे वो राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए या वैश्विक, उनका योगदान हर सीमा से परे है। दोनों दिनों को मनाने का उद्देश्य एक ही है, डॉक्टर्स का सम्मान। लेकिन इन दोनों ही डॉक्टर्स डे को मनाने की तारीख, इतिहास और आयोजन का स्तर अलग होता है। National Doctors’ Day) और दूसरा विश्व डॉक्टर्स डे (World Doctors’ Day)। आइए जानते हैं राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और विश्व डॉक्टर्स  डे के बीच अंतर, इन्हें मनाने का कारण, इतिहास और महत्व।

भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे भारत में मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा पहला राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (First National Doctor's Day) साल 1991 में मनाया गया था। 1 जुलाई, 1882 में जन्मे डॉ. बिधान चंद्र रॉय एक प्रतिष्ठित चिकित्सक थे और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस घोषित किया। डॉ. रॉय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे और उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था. बता दें कि 1 जुलाई 1962 के दिन ही डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. Bidhan Chandra Roy) का निधन हुआ था। इस साल की थीम "मुखौटे के पीछे: उपचार करने वालों को कौन ठीक करता है?" है। विषय समाज से न केवल डॉक्टरों के प्रयासों को बल्कि उनकी मानवता और समर्थन की आवश्यकता को भी पहचानने का आह्वान करता है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे का कोई एक निश्चित दिन नहीं होता। अलग-अलग देशों में इसे अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका 30 मार्च को विश्व डाॅक्टर्स डे मनाता है तो वहीं कुछ देश 3 अक्तूबर को वैश्विक स्तर पर डॉक्टर्स डे मनाते हैं। कई जगह इसे World Physicians Day के नाम से भी जाना जाता है।यह दिन ग्लोबल डॉक्टर समुदाय को सलाम करने के लिए होता है जिन्होंने महामारी, आपातकाल, प्राकृतिक आपदा और दैनिक चिकित्सा सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। चिकित्सक दिवस न केवल महामारी या संकट के दौरान बल्कि हर दिन, गांवों, कस्बों और शहरों में मेडिकल प्रोफेशनल्स द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका की सार्वजनिक स्वीकृति के रूप में कार्य करता है। सामान्य चिकित्सकों से लेकर विशेषज्ञों और सर्जनों तक, यह दिन उन सभी का सम्मान करता है जिन्होंने उपचार और सेवा करने की शपथ ली है।