ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात! सीएम के दामाद का घर जलाया, पांच जिलों में लगा कर्फ्यू

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-11-17 10:22:30
Prefer us on
मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं। यहां जिरीबाम जिले में 6 लापता व्यक्तियों के शवों के मिलने के कुछ घंटे बाद हिंसा भड़क गई।
मणिपुर में फिर बिगड़े हालात! सीएम के दामाद का घर जलाया, पांच जिलों में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात! सीएम के दामाद का घर जलाया, पांच जिलों में लगा कर्फ्यू (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं।
  • यहां जिरीबाम जिले में 6 लापता व्यक्तियों के शवों के मिलने के कुछ घंटे बाद हिंसा भड़क गई।
  • प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला बोल दिया।
  • इसके बाद राज्य सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं हैं।

नई दिल्ली। मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं। यहां जिरीबाम जिले में 6 लापता व्यक्तियों के शवों के मिलने के कुछ घंटे बाद हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला बोल दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने तीन विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की, जिनमें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद के घर भी शामिल था। हिंसक भीड़ ने विधायकों के घरों में आग लगा दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। दरअसल, सोमवार से लापता दो महिलाओं और एक बच्चे के शव शनिवार को जिरीबाम के बारक नदी से बरामद हुए, जबकि तीन अन्य शव, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल थे वह शुक्रवार की रात को मिले थे। इन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। जिन मंत्रियों के घरों को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया उनमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सापम रंजन, खपत और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसींद्रो सिंह, और शहरी विकास मंत्री वाई खेमचंद का आवास शामिल है। भड़कती हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल और कचिंग जिलों में  कर्फ्यू लागू कर दिया है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

🕒 2026-10-29 16:30:10
प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

🕒 2026-10-29 15:09:28
दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

🕒 2026-10-24 15:44:59
सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

🕒 2026-10-24 13:13:03
'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

🕒 2026-10-20 15:51:32