नैनीताल के सनवाल स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम 100% रहा! राशि बाराकोटी ने 97.2% अंकों के साथ टॉप किया

Sanwal School in Nainital achieved a 100% result in Class 10. Rashi Barakote topped the class with 97.2% marks.

नैनीताल: सनवाल स्कूल, नैनीताल ने इस वर्ष कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। इस वर्ष के परिणामों में कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

टॉप 5 मेधावी विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है—
प्रथम स्थान पर राशि बाराकोटी ने 97.2% अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आदर्श चौधरी ने 93.2% अंकों के साथ प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर कार्तिक बिष्ट और चतुर्थ स्थान पर पंकज गुरुरानी दोनों ने 89% अंक हासिल किए। वहीं, शिवांग कपिल ने 87% अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।


विद्यालय की प्रधानाचार्य Mrs. A. Emmanuel ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।