दुखदः चमोली के देवलग्वाड़ पंचायत में प्रधान प्रत्याशी का निधन! गांव में पसरा मातम, चुनाव स्थगित

Sad: Pradhan candidate dies in Dewalgwad Panchayat of Chamoli! Mourning spreads in the village, elections postponed

चमोली। उत्तराखण्ड के चमोली से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं निर्वाचन आयोग ने प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। बताया जाता है कि राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह के निधन से उनके गांव देवलग्वाड़ में शोक की लहर छा गई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके निधन की जानकारी लगने पर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।