Awaaz24x7-government

दुखदः पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन! देहरादून के अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने जताया शोक

Sad: Former MLA Munni Devi Shah passed away! She breathed her last in a hospital in Dehradun, CM Dhami expressed grief

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां एक निजी अस्पताल में थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया। वह बीते 3 महीने से अस्वस्थ चल रही थीं। बताया जाता है कि उनका इलाज पहले दिल्ली और उसके बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज चमोली जिले के कर्णप्रयाग संगम तट पर मुन्नी देवी शाह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। बता दें कि विगत 30 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में मुन्नी देवी शाह से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से बातचीत की थी। मुन्नी देवी ने 2018 में चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतकर प्रतिष्ठा बचाने में कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रोफेसर जीत राम को 1,981 मतों के अंतर से हराया था। वह दिवंगत विधायक मगनलाल शाह की पत्नी थीं। मगनलाल शाह के निधन के बाद थराली सीट पर उपचुनाव हुआ था। जब थराली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, तब मुन्नी देवी चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष हुआ करती थीं। मुन्नी देवी ने दमखम से थराली विधानसभा उपचुनाव लड़ा था।