दुखदः डोरेमॉन के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा का निधन, कार्टून की दुनिया के रहे किंग! 21 साल पहले लेकर आए ऐसा शो, जो हर बच्चे का बन गया फेवरेट
नई दिल्ली। काॅर्टून की दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। शिबायामा ने दो दशक से ज्यादा समय तक डोरेमोन को डायरेक्ट किया। बताया जा रहा है कि वे फेफड़ों में कैंसर की समस्या से परेशान थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। उनके निधन का पुष्टि अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च 2026 को की। स्टूडियो के मुताबिक शिबायामा का निधन 6 मार्च को हुआ था। उनका एनिमेशन इंडस्ट्री में लंबा योगदान रहा है। डोरेमोन जापानी एनिमेशन कार्टून शो है, जिसकी भारत में भी खूब पॉपुलैरिटी है। डोरेमोन के कैरेक्टर बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर हैं। त्सुतोमु शिबायामा का जन्म 1914 में हुआ था। उन्हें जापानी एनीमेशन के महानतम निर्देशकों में गिना जाता है। उन्होंने डोरेमोन की 22 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया है। साथ ही उन्होंने पिछले 20 वर्षों में इस श्रृंखला के 1979 के टीवी एनीमे का भी निर्देशन किया है। तोमु शिबायामा ने 1963 में टोई एनिमेशन में अपना करियर शुरू किया। उनकी कुछ बेहतरीन शुरुआती कृतियों में द गस्टी फ्रॉग, टेन्साई बाकाबोन श्रृंखला आदि शामिल हैं। उन्होंने ये काम शिन ई एनिमेशन के लिए किए थे। 1978 में, उन्होंने कंपनी छोड़ दी और अपनी खुद की अजिया डो एनिमेशन वर्क्स शुरू की। 1984 से 2005 तक, वे टीवी एनीमे श्रृंखला डोरेमोन के मुख्य निर्देशक रहे। उन्होंने नोबिता एंड द कैसल अंडरसी डेविल और डोरेमोनः नोबिता इन द वन नान स्पेसटाइम ओडिसी सहित कई एनीमे फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने चिबी मारुको, निंटामा रंतारो, माजिमे नी फुमाजिमे, कैकेसु ज़ोरोरी का भी निर्देशन किया है। 2012 में त्सुतोमु शिबायामा को एनीमे उद्योग में उनके अपार योगदान के लिए जापानी सांस्कृतिक मामलों की एजेंसी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जैसे ही त्सुतोमु शिबायामा की मौत की खबर सामने आई, डोरेमोन के प्रशंसकों में शोक की लहर फैल गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की।