रुद्रपुर में सनसनीः ट्रांजिट कैंप के गोल मड़ैया के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव! इलाके में मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Rudrapur: An unidentified man's body was found in a drain near the Transit Camp's Gol Madiya! The area was in a state of panic, and police were trying to identify him.

रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गोल मड़ैया के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। देखते ही देखते शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गयी और मौके पर खासी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। यह घटना देर शाम उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाने से उप निरीक्षक महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की। इसके बाद शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि शव काफी समय से नाले में पड़ा हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही।