सम्मानः मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा ने बतौर फाइनलिस्ट किया प्रतिभाग, पहले भी कई बार हो चुकी हैं सम्मानित

Respect: Pragya, the wife of Rudraprayag DM Mayur Dixit, participated as a finalist in Mrs World International competition, has been honored many times before.

रुद्रप्रयाग। मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश भर में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं की ओर से प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग से प्रज्ञा दीक्षित ने भी बतौर फाइनलिस्ट प्रतिभाग किया। श्रीमती दीक्षित रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी हैं और वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती हैं।

खासकर श्रीमती दीक्षित महिलाओं से संबंधित समस्याओं और बीमारियों के प्रति कार्य करती हैं। इससे पूर्व उत्तरकाशी में भी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित रेड क्रॉस के साथ साथ कई सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करते हुये सम्मानित हो चुकी हैं। दीक्षित पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। खासकर वह महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति कार्य करती रहती हैं और समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करती रहती हैं। इससे पूर्व उत्तरकाशी में रहकर प्रज्ञा दीक्षित कई कार्यों में हिस्सा लेकर सम्मानित हो चुकी हैं।

प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में बतौर फाइनलिस्ट सम्मानित होना उनके लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के विकास में महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं को कई प्रकार की घरेलू से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। आज महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं और पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि उत्तरकाशी की भांति रुद्रप्रयाग जनपद में भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति कार्य किया जायेगा। समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करने के प्रयास किये जाएंगे।