देवभूमि में बारिश का हाहाकारः अब पौड़ी से आई दुखद खबर! बुरासी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत, कई मवेशी मरे

Rain havoc in Devbhoomi: Now sad news from Pauri! Heavy landslide in Burasi village, two women died after being buried under debris, many cattle died

पौड़ी। देवभूमि उत्तराखण्ड में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। उत्तरकाशी के धराली में जहां बादल फटने के बाद तबाही मची हुई है, वहीं प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इस बीच पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही कई मवेशियों की भी जान चली गई। तेज बारिश के कारण गांव में भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक बुरासी गांव में बुधवार को बिमला देवी पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी मलबे में दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमर सिंह के आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। हादसे में कई मवेशी मर गए। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। इन हादसों के बाद ग्रामीण दहशत में है और बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इसके अलावा पास के सैजी गांव में भी कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।