Aug 19, 2026 Login

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने दी बधाई

President Ram Nath Kovind's birthday today, many political personalities including Prime Minister Modi congratulated

नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है, आज वह 76 वर्ष के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही कई राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। बता दें कि रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं। बताया जाता है कि रामनाथ कोविंद का जन्म एक बेहद साधारण परिवार में 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था। रामनाथ कोविंद का जन्म उस भारतवर्ष में हुआ था जो अंग्रेजों का गुलाम हुआ करता था। एक दलित परिवार में जन्में रामनाथ कोविंद का जीवन व उनका सफर भी मुश्किलों से भरा पड़ा था। कठिनाइयों और चुनौतियों के होने के बावजूद उनके परिवार ने रामनाथ कोविंद को पढ़ाया लिखाया। इस शिक्षा का परिणाम यह हुआ कि सारी तकलीफों को एक किनारे रखते हुए रामनाथ कोविंद ने सर्वोच्च न्यायालय में अपनी वकालत शुरू की। बताया जाता है निर्धन परिवार से होने के चलते बचपन में रामनाथ कोविंद पढ़ाई करने के लिए 6 किमी तक पैदल चलकर जाते और 6 किमी वापस पैदल चलकर आते थे। रामनाथ कोविंद के गांव वाले उनकी दरियादिली के कायल हैं और उनकी काबिलियित पर भी उन्हें गर्व है। सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे रामनाथ कोविंद के बड़े व नामी वकील हुए, इसके बाद इन्हें बिहार का राज्यपाल बना दिया गया।