Aug 21, 2026 Login

हे प्रभु!राजनीति में नया अध्याय! प्रेस क्लब में हुई PM मोदी की पूजा,‘नरेंद्र मोदी चालीसा’ का पाठ, मंदिर बनाने का भी हो गया ऐलान

O Lord! A new chapter in politics! PM Modi worshipped at the Press Club, the "Narendra Modi Chalisa" recited, and a temple was also announced.

अंधभक्ति की भी आखिर कोई हद होती है या नहीं?
नेता को भगवान मानकर पूजा, नाम की चालीसा और अब करोड़ों की लागत से मंदिर बनाने का ऐलान किया गया है! राजनीति में आस्था और अंधभक्ति की यह तस्वीर इन दिनों चर्चा में है। पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर बनाने की घोषणा के बाद अब दिल्ली में उनके नाम की पूजा और ‘नरेंद्र मोदी चालीसा’ का।

 

यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया भवन में आयोजित हुआ। इसमें बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन ‘नमह भारत’ संस्था की ओर से किया गया।
राजन सिंह वही हैं, जिन्होंने हाल ही में पटना में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने की घोषणा की थी। मंदिर निर्माण अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले दिल्ली में मोदी की पूजा और चालीसा पाठ का आयोजन चर्चा में आ गया है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का रूप बताते हुए पूजा की गई। इस दौरान उनके नाम पर तैयार की गई ‘नरेंद्र मोदी चालीसा’ का पाठ भी किया गया। आयोजन का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इस पूरे मामले में एक दिलचस्प मोड़ यह भी है कि कार्यक्रम प्रेस क्लब ऑफ इंडिया भवन में आयोजित होने के बावजूद प्रेस क्लब ने खुद को इससे अलग कर लिया है। प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि उसे इस आयोजन की जानकारी नहीं थी और कार्यक्रम से उसका कोई संबंध नहीं है।
यानी एक तरफ प्रधानमंत्री के नाम पर मंदिर बनाने की तैयारी है, दूसरी तरफ मंदिर बनने से पहले ही उनकी पूजा और चालीसा पाठ शुरू हो चुका है। ऐसे में इस आयोजन ने राजनीति में व्यक्तिपूजा बनाम लोकतांत्रिक परंपराओं को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित नेता के प्रति सम्मान और किसी नेता को भगवान का रूप देने के बीच की सीमा आखिर कहां खत्म होती है?
फिलहाल, ₹120 करोड़ के प्रस्तावित मोदी मंदिर से पहले ‘मोदी चालीसा’ का पाठ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।