यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरों पर सियासी घमासान,सुप्रिया श्रीनेत ने किया ट्वीट :कभी अकेले नहीं मिले,तो अब ये तस्वीरें कहां से आईं
नई दिल्ली।
यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरों को लेकर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधा है।
सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि क्या हरदीप पुरी ने यह नहीं कहा था कि वह एपस्टीन से कभी अकेले में नहीं मिले? फिर उनके साथ तस्वीरें सामने आने पर सवाल उठना लाजिमी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि वह किस तरह के लोगों को पसंद करते हैं और किन लोगों को अपने आसपास रखना चुनते हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुद्दे को RSS और दक्षिणपंथी विचारधारा से जोड़ते हुए महिलाओं के सम्मान को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।