Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

लापरवाही ने लील ली वायरल वीडियो वाली बेटियों के पापा की जान दिल्ली से एम्स ऋषिकेश जाते हुए एम्बुलेंस की हुई दुर्घटना धामी से लेकर कई हस्तियां कर चुकी है मदद

Negligence took the life of the father of the daughters in the viral video, from Delhi to AIIMS Rishikesh, the ambulance accident, Dhami had helped many celebrities.

नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा को 1 जून 2022 को ब्रेन हैमरेज हो गया था। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। आज शनिवार 25 जून को गोपाल शर्मा को एम्बुलेंस से ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा था। रास्ते मे मुंडियाकी के पास हाईवे पर एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। जिसमे गोपाल शर्मा का निधन हो गया।


मिली जानकारी के मुताबिक नारसन की ओर से एक लंबा ट्रॉला मंगलौर की तरफ आ रहा था,इधर दिल्ली एम्बुलेंस भी नारसन की तरफ से मंगलौर जा रही थी। एम्बुलेंस के चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की जिसमे एम्बुलेंस ट्रॉला से टकरा गई। एम्बुलेंस के चालक और गोपाल शर्मा के साथ ऋषिकेश एम्स जा रहे मनोज बहुला को चोटें आई। हादसे में घायल गोपाल शर्मा को तत्काल 108 से रुड़की अस्पताल भिजवाया गया जहां गोपाल शर्मा की मौत हो गयी।

 
गोपाल शर्मा की पत्नी ने मीडिया को बताया कि रास्ते से एम्बुलेंस चालक ने कोल्ड ड्रिंक और नमकीन खरीदी थी और ऐसा लग रहा था कि कोल्डड्रिंक की बोतल में शायद शराब मिलाई गयी थी जिसको पीने के बाद चालक के द्वारा लापरवाही से एम्बुलेन्स चलाई गई और दुर्घटना हो गयी । वही पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण लापरवाही नजर आ रहा है जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी । 


आपको बता दें कि गोपाल शर्मा के इलाज के लिए उनकी दोनो बेटियो ने भी भरसक प्रयास किये थे। बेटियों द्वारा पिता के इलाज की गुहार लगाने वाली मार्मिक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इलाज के लिए एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की थी इसके अलावा तमाम संगठनों ने भी गोपाल शर्मा के इलाज के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे,इस कार्य मे सामाजिक कार्यकर्ता मनु गोस्वामी हरदम परिवार के साथ खड़े रहे रहे और आज भी वह ऋषिकेश एम्स में गोपाल शर्मा का इंतजार कर रहे थे जब उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली । बहरहाल पिता की जिंदगी बचाने के लिए उनकी दोनो बेटियों ने सराहनीय प्रयास किये थे लेकिन लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना ने उनके सर से बाप का साया छीन लिया ।