Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल: नेपाली मजदूरों पर केंद्रित फ़िल्म बहादुर के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार प्राप्त कर उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाली दीवा साह का नैनीताल में हुआ स्वागत! विधायक ने किया सम्मानित

Nainital/Ghorakhal: Annual function of Sainik School Ghorakhal, which prepares brave soldiers to protect the country, concluded! Cadet Shivraj Singh Pachai, who secured first position in the entire c

नैनीताल की बेटी दिवा साह ने कोरोना काल के दौरान नेपाली मजदूरों के हालातों पर बनाई फिल्म बहादुर के लिए विदेशों में कई अवार्ड जीतकर नाम रौशन किया, आज दिवा नैनीताल पहुंची,उनके स्वागत और सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नैनीताल के निवासियों ने भी उन्हें उनकी फिल्म के लिए पुरस्कृत किया।

 


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने दिवा साह को अपने आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ एक गुलदस्ता, शॉल और एक तस्वीर भेंट की।

यह उत्तराखंड और नैनीताल शहर के लिए एक बड़ा अवसर था क्योंकि एक युवा फिल्म निर्देशक को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया था, जहां पहली बार किसी भारतीय फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का पुरस्कार दिया गया था। बता दे कि दिवा साह नैनीताल निवासी निर्माता निर्देशक राजेश साह और शालिनी साह की पुत्री है।