Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल:उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का नामांकन हुआ पूरा,27 मई को होंगे चुनाव 28 को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Nainital: Uttarakhand High Court Bar Association election nomination completed, elections will be held on May 27, the fate of the candidates will be decided on May 28

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 27 मई को होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। आज नाम वापसी के साथ ही अध्यक्ष पद उच्च न्यायालय के 3 अधिवक्ता मैदान में है, तो वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन ,सचिव पद हेतु दो प्रत्याशी मैदान पर अपना दमखम आजमाएंगे। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव प्रेस के लिये एक एक ही अधिवक्ताओ के भाग्य का फैसला 27 मई को होगा
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश पचौलिया ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापिसी के बाद चुनावी प्रकिया समाप्त हो गई है, 25 मई को जनरल गैदरिंग होगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 27 मई को होगी है। जबकि बोटों की गिनती 28 मई को होगी।