Aug 21, 2026 Login

नैनीताल:पहाड़ी से लुढ़कर झील में गिरी पर्यटकों की कार, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Nainital: Tourists' car rolls down hillside into lake; locals save their lives.

मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सरिता ताल झील में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटक नैनीताल से मुरादाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर लुढ़कते हुए सरिता ताल झील में जा गिरी।

हादसे के बाद कार में सवार दो लोग स्वयं बाहर निकल आए, जबकि अन्य दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।