नैनीताल: चर्चित नरेश पांडे मामले में कंपाउंडिंग और स्टे अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई! ‘फ्रेश फर्स्ट केस’ के रूप में कल भी सुनवाई जारी

Nainital: The High Court is hearing the compounding and stay petitions in the highly controversial Naresh Pandey case. The hearing continues tomorrow as a "fresh first case."

नैनीताल। नैनीताल के चर्चित नरेश पांडे से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को कंपाउंडिंग एप्लिकेशन और स्टे प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। मामला न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की बेंच में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से फिलहाल किसी प्रकार की राहत प्रदान नहीं की गई। मामले को अब बुधवार के लिए ‘फ्रेश फर्स्ट केस’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही अदालत ने मामले के विवेचक अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई बुधवार को होगी, जहां अदालत आगे की कार्यवाही पर विचार करेगी। वहीं मामले में युवती व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुई थी।

आपको बता दें कि भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ कोतवाली मल्लीताल में एक युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप लगाए गए थे। मामले में पुलिस विवेचना जारी है। इससे पहले नरेश पांडे ने अदालत में दायर अपनी याचिका में आरोपों को झूठा और साजिशपूर्ण बताते हुए राहत की मांग की थी।