नैनीताल : आम जनता उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को सत्ता पर काबिज करवाने का मन बनाती दिखाई दे रही है,300 यूनिट फ्री बिजली गारंटी कार्ड योजना में लोग बढ़चढ़ कर बनवा रहे हैं कार्ड
सरोवर नगरी नैनीताल में आज आम आदमी पार्टी द्वारा मंडल मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में अरविंद केजरीवाल की बिजली गारंटी कार्ड योजना का कैम्प लगाकर तथा घर_घर जाकर आम जनता को इस मुहिम से जोड़ने का अभियान चलाया गया जिसके तहत जिला नैनीताल मे आज विकास खंड बेतालघाट के ग्रामीण क्षेत्रों धन्याकोट, मल्लाकोट, तल्लाकोट, सिमलखा, बसगाँव, सोनगांव, आदि में इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया गया ।आम आदमी पार्टी के इस कैम्प में क्षेत्रीय जनता द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी की जा रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस कैम्प में आज अस्सी 80+ से ऊपर लोगों ने अपना बिजली गारंटी कार्ड बनाया l
कैम्प में आयोजित सभा में आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि पहला वादा 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिये जाने का जो वचन आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की जनता को दिया है, उस वादे को आम आदमी पार्टी पूरी ईमानदारी और सच्चाई से पूरा करेगी , और कैम्प में जिस प्रकार आम जनता अपनी भागीदारी की जा रही है , उससे स्पष्ट प्रतीत होता है ,आम आदमी ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन करने का पूरा मन बना लिया हैं | आज में आयोजित आम आदमी के इस अभियान को जिला महामंत्री देवेंद्र लाल के नेतृत्व मे आयोजित किया गया जिसमे संगठन मंत्री प्रदीप साह , नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर महामंत्री महेश आर्य जी, वरिष्ठ सदस्य गोधन सिंह, सूचना प्रसार मंत्री जी०के०ए गौरव बब्बी, अंकुर कुमार, दिगंबर कुमार, मोहन सिंह, व्यास कैलाश चंद्र सुयाल, भगवती सुयाल, पुजारी रमेश चंद्र जोशी, आदि शामिल रहे।
आम आदमी पार्टी नैनीताल के सदस्यों ने मां शेरावाली मंदिर सोनगांव में पूजा अर्चना की एव मां का आशीर्वाद भी प्राप्त किया, तथा मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा का आनंद लिया।