Aug 22, 2026 Login

नैनीताल: ईद की नमाज को लेकर तल्लीताल में बनी तनावपूर्ण स्थिति!

Nainital: Tense situation prevails in Tallital over Eid prayers.

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में ईद की नमाज को लेकर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज अदा करने जाने से रोकने पर पुलिस और नमाजियों के बीच कहासुनी हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि वह हर वर्ष की तरह इस बार भी मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसे लेकर समुदाय के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि ईद की नमाज हमेशा एक स्थान पर सामूहिक रूप से अदा की जाती है, जिससे सभी लोग एक साथ इबादत कर सकें और आपसी भाईचारा भी बना रहे। उनका कहना था कि तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्र के लोग हर साल डीएसए मैदान में एक साथ नमाज अदा करते आए हैं। नमाजियों का यह भी कहना था कि जब माननीय हाईकोर्ट द्वारा नमाज की अनुमति प्रदान की जा चुकी है, तब इस प्रकार रोक-टोक कर माहौल खराब नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सड़क पर नमाज अदा नहीं कर रहे थे, बल्कि निर्धारित स्थान पर सामूहिक नमाज के लिए जा रहे थे।

वही इस मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जो स्थान नमाज के लिए निर्धारित किया गया है उसी स्थान पर लोग जाएंगे,उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।