नैनीताल:नंदा देवी मेले के दुकानों-झूलों का टेंडर ठाकुर जी इंटरप्राइजेज के नाम! नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों जोरों पर
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में दुकानों और झूलों की व्यवस्था के लिए आयोजित टेंडर प्रक्रिया में ठाकुर जी इंटरप्राइजेज को ₹96,70,999 की बोली के साथ टेंडर मिला है। वहीं आयुष इंटरप्राइजेज, टिहरी ने ₹94,50,151 की बोली लगाई थी।
टेंडर प्रक्रिया के दौरान हिमाचल प्रदेश की Zenith Event and Services की तकनीकी पात्रता को लेकर आपत्ति भी सामने आई थी। समिति द्वारा परीक्षण के बाद फर्म को तकनीकी रूप से अयोग्य माना गया, जिसके बाद शेष फर्मों की वित्तीय निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
मेले में छोटे झूले का किराया ₹25 और बड़े झूले का किराया ₹50 निर्धारित किया गया है। नंदा देवी महोत्सव 16 सितंबर से शुरू होना है, जिसके चलते मेले की अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।
इसी क्रम में लाइट, गेट और पंडाल की व्यवस्था के लिए 7 सितंबर को टेंडर किया जाएगा। इससे पहले दुकानों और झूलों का टेंडर ठाकुर जी इंटरप्राइजेज के नाम होने के बाद मेले की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।