नैनीतालः महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर लाइव आकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाल युवक हिरासत में, पुलिस ने दिया सख्त संदेश

Nainital: Tampering with the dignity of women has proven costly! A young man who made objectionable comments live on social media has been detained; the police have issued a stern message.

नैनीताल। सोशल मीडिया पर लाइव आकर राह चलती महिलाओं पर अश्लील कमेंट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवक के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर ने लाइव वीडियो के माध्यम से वाहन चलाते हुए गाली गलौच की और राह चलते महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेने के बाद एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने रक्षित शर्मा निवासी दमुवाढूंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी या अपमानजनक व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी।