नैनीतालः डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम! भाजपाईयों ने किया नमन

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को नैनीताल क्लब में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक विशेष विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा नैनीताल मंडल की कार्यकारिणी के साथ मिलकर आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न, "श्री नीम करौली बाबा जी की फोटो" एवं एक शॉल भेंट की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट रहे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके ऐतिहासिक विचारों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा डॉ. मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा देकर देश की एकता को एक नई दिशा दी। आज भी भाजपा उन्हीं विचारों पर कार्य कर रही है और हमें इन सिद्धांतों को और आगे बढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सरिता आर्या ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाना है और सेवा को ही लक्ष्य मानना है।
अन्य वक्ताओं में देवेंद्र ढेला (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) और विजय भट्ट (प्रदेश संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ) ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, सेवा कार्यों और विचारधारा के प्रचार पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों, ग्राम पंचायतों और शक्ति केंद्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस बलिदान दिवस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए और इसे ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, उपाध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, अरविंद पडियार, सभासद भगवत रावतआनंद बिष्ट, बिमला अधिकारी, दया किशन पोखरिया, मोहन नेगी, हरीश राणा, रीना मेहरा, जीवंती भट्ट, आयुष भण्डारी, मेहरा, कमल जोशी, प्रदीप बिष्ट, शैलेन्द्र बर्गली, पूरन बिष्ट, मनोज जगाती, अरुण कुमार, कैलाश रौतेला, ललित तिवारी, संतोष कुमार, मंत्री आशा आर्या, दीपिका बिनवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला, राधा पांडे खोलिया, सुमन माहौरी, तारा राणा, लता दफोटी, गजाला कमाल, मंत्री काजल आर्या, मंत्री विकास जोशी, विकास वर्मा, नीरज साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, महामंत्री रितुल कुमार, पार्थ साह, पंकज भट्ट, राहुल नेगी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।