नैनीताल: सादात मलिक ने जीता मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2025 का खिताब! अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने किया सम्मानित, मिली बधाइयां

Nainital: Sadat Malik won the title of Mr. North India 2025! Actress Sneha Ullal honored him, received congratulations

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के होनहार सादात मलिक ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। यह उपलब्धि उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित अवध फैशन वीक 2025 में हासिल हुई। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने सादात को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किया। सादात मलिक नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ और सेंट जेवियर्स स्कूल के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने पहले भी कई पुरस्कार जीतकर उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह खिताब उन्हें 27 जुलाई को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सादात ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को मेहनत और समर्पण से हासिल किया जा सकता है। यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है और मैं इसे अपने परिवार, दोस्तों और नैनीताल के लोगों को समर्पित करता हूं। सादात की इस उपलब्धि से नैनीताल वासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।