Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार! एक ही दिन में दर्ज हुईं तीन अलग-अलग शिकायतें, पुलिस ने लिया एक्शन

Uttarakhand: YouTuber Birju Mayal arrested! Three separate complaints filed in a single day, police took action

रामनगर। सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले यूट्यूबर बिरजू मयाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाने, लोगों से अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में की गयी है। बताया जा रहा है कि बिरजू के खिलाफ एक ही दिन में तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें गाली-गलौज, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। शिकायतकर्ता राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा और नीमा देवी ने अलग-अलग मामलों में बिरजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिरजू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर बिना प्रमाण झूठे आरोप लगाकर लोगों को बदनाम करता था और पैसे वसूलने की धमकी देता था। पुलिस टीम ने उसे रामपुर रोड हाइवे के पास से गिरफ्तार किया। बिरजू मयाल के खिलाफ पूर्व में भी छह गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट शामिल हैं।