नैनीतालः मां नयना देवी मंदिर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! पूजा-अर्चना के बाद कैंचीधाम को रवाना हुआ काफिला, पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल के दौरे पर हैं। सोमवार देर शाम वह नैनीताल पहुंची और राजभवन के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया। और राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास भी किया। आज प्रातः उन्होंने शक्तिपीठ मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद वह कैंची धाम के लिए रवाना हो गयीं। बता दें कि वह आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 11ः25 से 12ः50 तक प्रतिभाग करेंगी। इस समारोह के बाद राष्ट्रपति हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगी, जहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। इधर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।




