Aug 28, 2026 Login

नैनीताल: द होली एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कन्यापूजन का कार्यक्रम

Nainital: Kanya Pujan program was celebrated with great pomp in The Holy Academy School.

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित द होली एकेडमी स्कूल के प्रांगण में शारदीय नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कन्याओं की पूजा बड़ी धूम-धाम से की गई। सभी शिक्षिकाएं और विद्यार्थी भारतीय परिधान में नजर आए। इस मौके पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने कन्यापूजन का प्रसाद ग्रहण किया।
प्रधानाचार्या मधु विग ने इस पावन पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि संस्कृति और समाज में नारी का स्थान पूजनीय व देवतुल्य माना गया है। हमारे धार्मिक ग्रन्थों मे ’यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता’ का महत्व बताकर यह माना है कि जहां नारी का मान सम्मान होता वहा स्वयं देवता निवास करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय केवल अक्षर ज्ञान नहीं देता बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक जागृति का केंद्र भी माना जाता है।वर्तमान में हमें बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। समाज में नारी पूजनीय है। कन्या पूजन करना साक्षात शक्ति की देवी दुर्गा की पूजा के समान माना गया है। इस दौरान विद्यालय में डॉक्टर प्रगति जैन भी कन्यापूजन के लिए आमंत्रित की गई थी,उन्होंने इस मौके पर कहा कि वर्तमान में हमारे समाज में बेटा-बेटी बराबर की भागीदार है। हमें बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं करना चाहिए। हमारे शास्त्रों में नारी का विशेष सम्मान है। वर्तमान में समाज में आई विसंगति को दूर करने के लिए आमजन को जागरूक करने की जरूरत है। विद्यालय की कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही सभी विद्यार्थियों को फल और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा