नैनीताल: नैनीताल क्रिकेट क्लब के संस्थापक सदस्य जीवन लाल साह का 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन,खेलों को दिया था नया आयाम,खिलाड़ियों में शोक व्याप्त!
नैनीताल के जाने माने खिलाड़ी और एनसीसी के संस्थापक जीवन लाल साह का 90 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। नैनीताल के सभी खिलाड़ियों के लिए ये एक बेहद दुखद खबर है,खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो उनके समकालीन और उनके जूनियर ग्रुप में रहे थे। उन्होंने जीवन जी को न सिर्फ क्रिकेट बल्कि हॉकी खेलते हुए देखा। विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों और सरकार से सहयोग न मिलने की वजह से वो कभी राष्ट्रीय स्तर पर नही खेल पाए लेकिन उन्होंने नैनीताल में कई खिलाड़ियों को सिखाया। नैनीताल क्रिकेट क्लब उन्हीं की देन है। जीवन जी नैनी वंडर क्लब के स्टार खिलाड़ी थे जिनकी एक सशक्त हॉकी टीम हुआ करती थी,उस टीम को सिर्फ नैनीताल ही नही बल्कि पूरे भारत में लोग जानते थे।उनकी इस टीम ने कई साल यहां जून के महीने में आयोजित ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट जीता। उनकी टीम में पीतांबर भट्ट,जिब्सा काकू,चन्नी अरोड़ा,निक्को,कुलदीप,याकूब मियां इत्यादि खिलाड़ी शामिल थे।जीवन जी बेहद सरल और साफ दिल के व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे नैनीताल में मातम छा गया है।