नैनीतालः सरोवर नगरी में सजने लगे होली के रंग! हर तरफ उल्लास का माहौल, बैठकी होली और पारंपरिक गायन से बांधा समां

Nainital: Holi colors are beginning to adorn the lake city! Joyous atmosphere reigns throughout, with traditional singing and seated Holi celebrations.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रंगों के पर्व होली के रंग सजने लगे हैं। पुरुषों की बैठकी होली के बाद अब महिलाओं की होली, हंसी-ठिठोली, मस्ती नजर आने लगी है। आज नगर की महिला संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होली का आयोजन किया गया, जिसमें महिला होल्यार होली गायन के साथ मस्ती में झूमती थिरकती नजर आईं। फागोत्सव को लेकर महिलाएं होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं। महिला होलियार दीपा पाण्डे का कहना है कि सालभर उन्हें रंगों के त्यौहार होली का इंतजार रहता है। जिसमे होली गायन के साथ साथ होली के गीतों में नृत्य झूमकर बाहर निकलता है। उन्होंने कहा संस्कृति के प्रचार प्रसार में महिलाए मुख्य भूमिका में रही है। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराने के साथ ही इसे आगे बड़ा सके।