नैनीताल:विश्व रंगमंच दिवस का भव्य आयोजन!स्थानीय कलाकारों ने दी यादगार प्रस्तुतियां,थिएटर के इतिहास और महत्व पर हुई चर्चा
नैनीताल।
अंतरराष्ट्रीय विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में हिमाल आर्ट एंड कल्चर सोसायटी के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शहर के रंगकर्मियों ने विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगमंच की समृद्ध परंपरा और उसकी सामाजिक भूमिका को जीवंत किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित वर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद वंदना गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान रंगमंच के इतिहास, उसके विकास और वर्तमान परिदृश्य पर भी विचार-विमर्श किया गया। काव्य पाठ और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला की गहराई से जोड़ने का काम किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, इदरीस मलिक, एच.एस. राणा और डी.के. शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद नैनीताल के कलाकारों ने रंगमंच के प्रति अद्भुत समर्पण दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज यहां के कई कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

कार्यक्रम में ज़हूर आलम, मिथिलेश पांडे, डी.के. शर्मा, मोहित सनवाल, दिलावर सिराज, नासिर अली, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, कौशल साह जगाती, मदन मेहरा, एच.एस. राणा, अनिल कुमार, नवीन बेगाना, अनुराग बिसारिया, अमन महाजन, भास्कर बिष्ट, अकरम अली, प्रदीप रौतेला, मुकेश धसमाना, वीरेंद्र साह, सीता परगईं, नारायण सिंह जंतवाल, अजय कुमार, अदिति खुराना, मो. खुर्शीद हुसैन और टोनी मनोज साह सहित अनेक कलाकार मौजूद रहे। नई दिशाएं समिति के अध्यक्ष किशन लाल के निर्देशन में उनकी टीम ने विशेष प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।