नैनीताल:दीक्षांत समारोह! 90 फीसदी से अधिक पदक बेटियों के नाम!राज्यपाल ने जाहिर की ख़ुशी,नई शिक्षा नीति में पढ़ाए जाएंगे वेद,ज्योतिष वैदिक गणित सहित उत्तराखंड का गौरवशाली इतिहास।
कुमाऊं विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह आज डीएसबी परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कोविड काल के बाद ये पहला मौका था जब कुविवि द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल(रिटायर्ड) गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा ,स्वास्थ्य, एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत थे। किसी कारण वश अति विशिष्ट अतिथि सीएम धामी कार्यक्रम में शिरकत नही कर सके।
कुविवि की ओर से इस बार किसी को भी मानद उपाधि नहीं दी गई। विवि की ओर से समारोह में पदक विजेता मेधावी छात्रो को राज्यपाल द्वारा मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।मेडल और उपाधि देते हुए राज्यपाल ने हर विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में करीब 90 फीसदी से अधिक पदक बेटियों के नाम होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि ये बेहद हर्ष का विषय है कि 120 में से 95 गोल्ड मेडल बेटियों ने प्राप्त किए हैं जो यह साबित करती है कि वे किसी से कम नहीं हैं, इससे यह पता चलता है कि बेटियां कितनी विशिष्ट क्षमताओं से युक्त हैं। उत्तराखण्ड की नारी शक्ति में अलग ही नेतृत्व क्षमता हैं। उनके बड़े योगदान से हमारे देश और विदेश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज ज़्यादातर बेटियों को पदक मिला है,हर क्षेत्र में बेटियां आगे निकल रही है,एक बेटी का होना बहुत गर्व की बात है। मेरी भी बेटी समारोह में आई है बेटियां मिलना प्रभु का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सही उपयोग तभी संभव है जब वह जानकारी ‘लैब टू लैण्ड’ यानी प्रयोगशालाओं से खेतों तक और ‘क्लासरूम टू विलेज’ यानी कक्षाओं से गांव तक पहुंचे। उन्होंने ये भी कहा कि हम ग्लोबल से लोकल नही बल्कि लोकल से ग्लोबल की ओर जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय विश्वगुरू के रूप में भारत नेतृत्व करेगा इसके लिए विद्यार्थियों को ज्ञानवान, परिश्रमी, मेधावी और चरित्रवान नागरिक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा।इस दौरान कुविवि के एनसीसी कैडरों की भी खूब प्रशंसा की।
वही हमेशा की तरह इस बार भी कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अपने भाषण में गलती करते हुए 17 वे दीक्षांत समारोह को 107वा दीक्षांत समारोह कहते हुए अपना सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने मेडल और उपाधि धारकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी वर्ष नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है जिसमें वेद, ज्योतिष, वैदिक गणित, उत्तराखण्ड का इतिहास, जसूली देवी का इतिहास सहित क्षेत्रीय भाषाओं के पाठ्यक्रम सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए दस हजार नई किताबें देने की भी घोषणा की,इसके अलावा अवस्थापना से संबंधित जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले इस ओर हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
आपको बता दें कि कुविवि के 17वे दीक्षांत समारोह में शैक्षिक सत्र 2019-20 एवं 2020-21 के सामान्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के स्नातक एवं परास्नातक स्तर के कुल 58,640 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गयी। समारोह में जहां 410 विद्यार्थियों को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई वहीं स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 115 विद्यार्थियों को मेडल एवं 5 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही डा. सूरज सिंह को संस्कृत व डॉ.विनय कांडपाल को प्रबंधन में डी.लिट की उपाधि और डॉ. चन्द्रशेखर को वनस्पति विज्ञान में डी0एस-सी की उपाधि दी गई। इस बार नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ नवीन जोशी भी डॉक्टरेट उपाधि ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में शामिल थे,जिससे पत्रकारिता जगत में भी खुशी का माहौल बना रहा।
गोल्ड मेडलिस्ट में इन शोधार्थियों ने किया नाम रौशन-
शैक्षणिक सत्र 2020-21)
पद्मश्री सुखदेव पांडे गोल्ड मेडल -पीजी कॉलेज कांडा बागेश्वर की दीप्ति तिवारी।
डा.डीएस भाकुनी सीडीआरआइ लखनऊ गोल्ड मेडल हिमानी दुर्गापाल, अल्मोड़ा कैंपस।
गौरादेवी गोल्ड मेडल-आर्ट में तेजस्विनी शर्मा-सीटी गल्र्स पीजी कालेज काशीपुर।
साइंस- शशांक तिवारी-पीजी कालेज काशीपुर।
कामर्स- राहुल नेगी, पीजी कालेज रानीखेत।
प्रबंधन- अनु गाबा, भीमताल परिसर।
विधि- रजनी अग्रवाल, यूनिटी ला कालेज रुद्रपुर।
सिग्नेचर अवार्ड गोल्ड मेडल- राहुल नेगी, पीजी कालेज रानीखेत।
-ओम भगवती प्रेम ङ्क्षसह नेगी गोल्ड मेडल- आरुषि गुप्ता, अल्मोड़ा परिसर।
ठाकुर इंद्रङ्क्षसह नयाल मेमोरियल गोल्ड मेडल- बीना, अल्मोड़ा परिसर। कलावती साहित्य गोल्ड मेडल-जानकी सुयाल, पीजी कालेज लोहाघाट। सीताराम ङ्क्षजदल फाउंडेशन गोल्ड मेडल-एमएससी बायोटेक के प्रजेश तमांग, भीमताल। एमए अर्थशास्त्र- कुमुद चौधरी, डीएसबी नैनीताल।
कुलपति मेडल स्नातक-कला संकाय
तेजस्विनी शर्मा, गोल्ड सीटी पीजी कालेज काशीपुर।
रजत पदक- रितु पासी-पीजी कालेज काशीपुर।
कांस्य पदक-सूरज ङ्क्षसह पीजी कालेज पिथौरागढ़।
-विज्ञान संकाय-
स्वर्ण-शशांक तिवारी-पीजी कालेज काशीपुर
रजत-अंकिता-पीजी कालेज द्वाराहाट
कांस्य-सुप्रिया पांडे-पीजी कालेज रानीखेत
-वाणिज्य संकाय-
गोल्ड-राहुल नेगी-पीजी कालेज रानीखेत
रजत-अमित बेलवाल-रानीखेत
रजत-दीपा-रानीखेत
कांस्य-यामिनी ठाकुर-पीजी कालेज पिथौरागढ़
विधि संकाय-
गोल्ड-बीना, अल्मोड़ा परिसर
रजत-मंजरी बल्यूटिया-वासुदेव कालेज आफ ला लामाचौड़,
कांस्य-अंजुम-सत्येंद्र गुडिय़ा ला कालेज काशीपुर
पीजी कक्षाओं के कुलपति पदक
भूगोल में पिथौरागढ़ की कविता पुनेठा, सैन्य विज्ञान में पिथौरागढ़ के विष्णु प्रभाकर, भौतिकी में अल्मोड़ा की आरुषि गुप्ता, मनोविज्ञान में अल्मोड़ा की विवेचना क्षेत्री, रसायन में पिथौरागढ़ की मनीषा जोशी, संस्कृत में कांडा बागेश्वर की दीपा तिवारी, जंतु विज्ञान में अल्मोंड़ा की सुमन उपाध्याय अर्थशास्त्र में नैनीताल की कुमुद चौधरी, भूगर्भ विज्ञान में नैनीताल की इनोतोली, गणित में अल्मोड़ा की भावना चौबे, राजनीति शास्त्र में खटीमा के धर्मेंद्र कापड़ी, वनस्पति में नैनीताल की वसुंधरा लोधियाल, शिक्षा शास्त्र में हल्द्वानी की मेघना तिवारी, आइटी में नैनीताल की बबिता जोशी, कंप्यूटर साइंस में नैनीताल के तरुण बिष्ट, समाजशास्त्र में नैनीताल की शिखा बिनवाल, बायोटेक में भीमताल के प्रोजेश तमांग, वाणिज्य में सूरजमल किच्छा की कविता, प्रबंधन में भीमताल की अनु गाबा, माइक्रो बायोलोजी में भीमताल की पूजा पांडे।
ड्राइंग पेङ्क्षटग में काशीपुर की सर्वजीत कौर, अंग्रेजी में अल्मोड़ा के अरुण जोशी,
हिन्दी में लोहाघाट की जानकी सुयाल, गृह विज्ञान में हल्द्वानी की नेहा,
संगीत में नैनीताल की जया भट्ट।
शैक्षणिक सत्र 2021-22)
प्रो.महिमा जोशी स्मृति सम्मान-अल्मोड़ा की काजल आर्य, कमला नेगी गोल्ड मेडल बीएड टापर -साक्षी शर्मा, सीएनआर राव फाउंडेशन साइंस टापर पीजी में अल्मोड़ा की हिमांशी अधिकारी, पद्मश्री सुखदेव पांडे गोल्ड मेडल-एमए संस्कृत टापर पिथौरागढ़ की मंजू सुयाल, डीएस भाकुनी गोल्ड मेडल-रसायन टापर रुद्रपुर की कृष्णा, सिग्नेचर अवार्ड बीकाम टापर-पिथौरागढ़ की शुभ्रा, भौतिकी टापर-गोल्ड मेडल लोहाघाट की श्वेता राय, एलएलबी टापर-काशीपुर के मयंक अरोड़ा, एमए ङ्क्षहदी टापर-काशीपुर की निहारिका ङ्क्षसह, एमएससी बायोटेक टापर-भीमताल की मेघना थापा, एमए अर्थशास्त्र टापर-हल्द्वानी की लक्ष्मी साहू, कला में डीएसबी की रुचि पांडे, साइंस में हल्द्वानी की अंजलि शर्मा, वाणिज्य में पिथौरागढ़ की शुभ्रा, प्रबंधन में सूरजमल किच्छा की इंद्रजीत कौर, विधि में काशीपुर के मयंक अरोड़ा, आर्ट में गोल्ड-डीएसबी नैनीताल की रुचि पांडे, साइंस में गोल्ड-इंदिरा प्रियदर्शनी गल्स पीजी कालेज की अंजलि शर्मा।
कुलपति पदक
कामर्स में पिथौरागढ़ की शुभ्रा, विधि में गोल्ड काशीपुर के मयंक अरोड़ा, कुलपति स्वर्ण पदक वनस्पति में इंदिरा प्रियदर्शनी कालेज की तान्या, रसायन में रुद्रपुर की कृष्णा बाग्ची, वाणिज्य में रुद्रपुर की गिन्नी लोहिया।
कुविवि के 17वे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,प्रथम महिला गुरमीत कौर, विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, एसडीएम प्रतीक जैन
डी.बी.एस परिसर के निदेशक प्रो.एल.एम.जोशी,प्रो ललित तिवारी,प्रो गिरींश रंजन तिवारी सहित कार्यपरिषद् व विद्यापरिषद् के सदस्य, डिग्री व मेडल प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो दिव्या उपाध्याय ने किया।