Sep 02, 2026 Login

नैनीताल ब्रेकिंगः बनभूलपुरा हिंसा के दौरान फईम की मौत का मामला! एसआईटी का हुआ गठन, सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Nainital Breaking: Case of Faim's death during Banbhulpura violence! SIT formed, government informed High Court

नैनीताल। बनभूलपुरा हिंसा के दिन गोली लगने से हुई फईम की मौत की जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान गुरुवार को सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का स्थान्तरण पिथौरागढ़ कर दिया गया है और मामले की जांच के लिये एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी का इंचार्ज एसपी ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा को बनाया गया है। जबकि सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व एसआई प्रमोद पाठक को सदस्य बनाया गया है। बता दें कि हाईकोर्ट की खण्डपीठ ने विगत दिवस 18 जून को फईम हत्याकांड की जांच एसआईटी से कराने व जांच अधिकारी नीरज भाकुनी का जिले से बाहर तबादला करने के निर्देश दिए थे। पूर्व में कोर्ट ने सख्त लफ़्ज़े में कहा था कि जांच अधिकारी खुद इस मामले की जांच कर रहा है और अंतिम रिपोर्ट भी खुद ही पेश कर रहा है।