Oct 03, 2026 Login

नैनीतालः सूखाताल में पार्किंग शुल्क अधिक वसूलने का आरोप! हल्द्वानी निवासी पंकज ने मण्डलायुक्त को लिखा पत्र, सख्त कार्यवाही की मांग

Nainital: Allegation of overcharging parking fee at Sukhatal! Haldwani resident Pankaj wrote a letter to the Divisional Commissioner, demanding strict action

नैनीताल। हल्द्वानी निवासी पंकज कालरा ने सूखाताल स्थित देवदार लॉज से केव गार्डन कार पार्किंग द्वारा जिला स्तरीय प्राधिकरण कार्यालय द्वारा निर्मित पार्किंग में अत्यधिक शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाते हुए मण्डलायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि उक्त कार पार्किंग में नियमों के विरुद्ध अत्यधिक पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। कहा कि निर्धारित शुल्क 4 सीटर वाहन के लिए 8 घंटे का 100 रूपए होना चाहिए, परंतु वर्तमान में 150 रूपए वसूला जा रहा है। कहा कि जब से उक्त पार्किंग का ठेका दिया गया है, तब से लगातार मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। कहा कि उनसे 4 सीटर वाहन के लिए 8 घंटे का 150 रूपए शुल्क वसूला गया, जो निर्धारित दर से अधिक है। उन्होंने मांग की है कि उक्त पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए, दिसंबर माह से अब तक की गई अवैध शुल्क वसूली के लिए भारी पेनल्टी लगाई जाए तथा ठेका निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाए, ताकि लोगों को अतिरिक्त शुल्क न देना पड़े।