Awaaz24x7-government

नैनीतालः सूखाताल क्षेत्र में घर के बाहर दिखा मॉनिटर लिजर्ड! दहशत में आए लोग, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Nainital: A monitor lizard was spotted outside a house in the Sukhatal area! Panicked, forest workers rescued it.

नैनीताल। नैनीताल के सूखाताल में एक घर के बाहर मॉनिटर लिजर्ड दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना वन कर्मियों को दी गयी, जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मॉनिटर लिजर्ड का रेस्क्यू किया गया। जानकारी के मुताबिक आज सूखाताल निवासी शिखा के घर के आंगन में मॉनिटर लिजर्ड दिखा। साइज में लगभग 3 फ़ीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड के आंगन में चहल-कदमी से परिवार के लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद फारेस्ट विभाग को इसकी सूचना दी गयी और उसका रेस्क्यू किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये दो से तीन की संख्या में हैं, जो कई दिनों से आसपास दिख रहे थे। बता दें कि रैप्टाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाले मॉनिटर लिजर्ड छिपकली जैसी दिखती हैं। पूंछ से मारने वाले गोह के दांत भी नुकिले होते हैं। मॉनिटर लिजर्ड अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अरब और एशिया में पाया जाता है। तीन फीट से दस फीट तक की लंबाई वाले ये लिजर्ड ज्यादातर ग्रे, भूरे या कभी कभी काले रंग के होते हैं। लिजर्ड की जीभ सांप की तरह होती है। इसका शरीर गठीला, पंजे मजबूत, पूंछ नुकीली और गोल शरीर होता है। मॉनिटर लिजर्ड मांसाहारी है।