ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

रहस्यमयी बीमारीः यहां छूने भर से झड़ जा रहे हैं बाल! हफ्ते भर में गंजे हो गए तीन गांव के लोग, डॉक्टर भी परेशान

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-01-10 13:09:22
Prefer us on
महाराष्ट्र से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पश्चिम विदर्भ के बुलढाणा जिले के 3 गांवों में एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी फैली है, जिससे हर कोई चिंतित है।
रहस्यमयी बीमारीः यहां छूने भर से झड़ जा रहे हैं बाल! हफ्ते भर में गंजे हो गए तीन गांव के लोग, डॉक्टर भी परेशान

रहस्यमयी बीमारीः यहां छूने भर से झड़ जा रहे हैं बाल! हफ्ते भर में गंजे हो गए तीन गांव के लोग, डॉक्टर भी परेशान (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • महाराष्ट्र से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पश्चिम विदर्भ के बुलढाणा जिले के 3 गांवों में एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी फैली है, जिससे हर कोई चिंतित है।
  • खबरों की मानें तो यहां लोगों के सिर से बाल अपने आप झड़ने लगे हैं।
  • कुछ लोग तो महज 3 दिन के अंदर गंजे हो चुके हैं।
  • उनके हाथ और पैरों के बाल भी जा चुके हैं।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पश्चिम विदर्भ के बुलढाणा जिले के 3 गांवों में एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी फैली है, जिससे हर कोई चिंतित है। खबरों की मानें तो यहां लोगों के सिर से बाल अपने आप झड़ने लगे हैं। कुछ लोग तो महज 3 दिन के अंदर गंजे हो चुके हैं। उनके हाथ और पैरों के बाल भी जा चुके हैं। गांव में यह कौन सी बीमारी फैल रही है, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। कई लोगों के अचानक बाल झड़ने की लगातार रिपोर्ट मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोंडगांव, कालवाड़ और हिंगना गांवों में पहुंचे। जांच शुरू की और इस घटना का कारण जानने के लिए मरीजों की जांच की। गांवों का दौरा करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार लगभग 150 लोगों को इस समस्या से पीड़ित पाया गया है और डॉक्टरों को डर है कि संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। डॉक्टरों का मानना ​​है कि तेजी से बाल झड़ने का कारण प्रदूषित पानी के साथ-साथ कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है।
खबरों के मुताबिक लोगों ने बताया कि लक्षण आमतौर पर सिर में खुजली से शुरू होते हैं, उसके बाद बाल पतले होने लगते हैं और कुछ ही दिनों में बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। एक महिला ने कहा कि पिछले रविवार से उसके बाल झड़ रहे हैं। उसने अपने बाल एक छोटे से बैग में संभालकर रखे हैं। एक युवक ने बताया कि उसके बाल भी झड़ रहे हैं और पिछले 10 दिनों से उसके दाढ़ी के बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं। कई लोग जिनके बाल झड़ रहे हैं, उन्होंने अपने सिर मुंडवा लिए हैं। जांच दल में शामिल एक स्किनकेयर एक्सपर्ट ने बताया कि तीनों गांवों से इकट्ठा किए गए पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

🕒 2026-10-29 16:30:10पढ़ें →
प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

🕒 2026-10-29 15:09:28पढ़ें →
दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

🕒 2026-10-24 15:44:59पढ़ें →
सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

🕒 2026-10-24 13:13:03पढ़ें →
'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

🕒 2026-10-20 15:51:32पढ़ें →
रहस्यमयी बीमारीः यहां छूने भर से झड़ जा रहे हैं बाल! हफ्ते भर में गंजे हो गए तीन गांव के लोग, डॉक्टर भी परेशान | आवाज़ 24x7