ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

मां की क्रूरताः बीच सड़क बेटी को बेरहमी से पीटा! पीठ पर लादा ईंटों से भरा बैग, वायरल वीडियो देख भड़के लोग! बाल सुरक्षा पर उठे सवाल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-02-16 11:13:42
Prefer us on
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो बाल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है।
मां की क्रूरताः बीच सड़क बेटी को बेरहमी से पीटा! पीठ पर लादा ईंटों से भरा बैग, वायरल वीडियो देख भड़के लोग! बाल सुरक्षा पर उठे सवाल

मां की क्रूरताः बीच सड़क बेटी को बेरहमी से पीटा! पीठ पर लादा ईंटों से भरा बैग, वायरल वीडियो देख भड़के लोग! बाल सुरक्षा पर उठे सवाल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो बाल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है।
  • वायरल वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है।
  • खबरों के अनुसार यह वीडियो मुजफ्फरपुर शहर के व्यस्त इलाके की है, जहां राहगीरों के सामने बच्ची के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
  • वीडियो में बच्ची रोती-चिल्लाती दिखती है, जबकि महिला लगातार उसे मारती दिखाई देती है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो बाल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार यह वीडियो मुजफ्फरपुर शहर के व्यस्त इलाके की है, जहां राहगीरों के सामने बच्ची के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। वीडियो में बच्ची रोती-चिल्लाती दिखती है, जबकि महिला लगातार उसे मारती दिखाई देती है। आसपास मौजूद लोग पहले स्थिति समझने की कोशिश करते हैं, फिर कुछ लोग बीच-बचाव भी करते हैं, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई और बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई। जब राहगीरों ने महिला को रोकने की कोशिश की, तब भी वह आक्रामक बनी रही और बच्ची पर गुस्सा निकालती रही। यह दृश्य देखने वाले कई लोग स्तब्ध रह गए। वीडियो में महिला का व्यवहार काफी उग्र दिख रहा है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ था और बच्ची के बैग में भारी सामान (ईट) क्यों रखा गया था। अब लोग बोल रहे हैं चाहे कोई भी परिस्थिति हो, एक बच्ची के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सार्वजनिक स्थान पर बच्चों के साथ हिंसा केवल पारिवारिक मामला नहीं, बल्कि कानूनी और सामाजिक चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में प्रशासनिक हस्तक्षेप, काउंसलिंग और बाल संरक्षण तंत्र की सक्रिय भूमिका जरूरी मानी जाती है। लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की जांच की मांग की है। हाल के वर्षों में कई घटनाओं में वायरल वीडियो प्रशासनिक कार्रवाई का कारण बने हैं। इस घटना ने भी यह सवाल खड़ा किया है कि क्या समाज समय रहते हस्तक्षेप करता है या सिर्फ वीडियो बनाकर आगे बढ़ जाता है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह मामला केवल घरेलू विवाद नहीं बल्कि बाल अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। 

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें...
https://x.com/ashokshera94/status/2022903960101884131?s=20

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

🕒 2026-10-29 16:30:10पढ़ें →
प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

🕒 2026-10-29 15:09:28पढ़ें →
दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

🕒 2026-10-24 15:44:59पढ़ें →
सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

🕒 2026-10-24 13:13:03पढ़ें →
'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

🕒 2026-10-20 15:51:32पढ़ें →