मुंबई: 2 लाख के चेक बाउंस मामले में नताशा नोशाद शेख उर्फ पूनम ओबेरॉय के खिलाफ वारंट, कोर्ट में चल रही सुनवाई

Mumbai: Warrant issued against Natasha Noshad Shaikh, alias Poonam Oberoi, in a ₹2 lakh cheque bounce case; court proceedings underway.

मुंबई से एक अहम मामला सामने आया है, जहां ₹2,00,000 के चेक बाउंस को लेकर नताशा नोशाद शेख, जिन्हें पूनम ओबेरॉय के नाम से भी जाना जाता है, के खिलाफ बोरीवली कोर्ट में आपराधिक केस दर्ज किया गया है।

यह शिकायत श्रीमती आरती रोहित मोंडे द्वारा दर्ज कराई गई है। मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, यह केस फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और इसकी सुनवाई जारी है। आरोप है कि नताशा नोशाद शेख कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं, जिसके चलते अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
इसी बीच एक और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, जिसमें पूनम ओबेरॉय को हाल ही में MyFledge प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े आरोपियों बिश्वजीत बादल घोष और पियाली श्यामलेन्दु चटर्जी—के साथ देखा गया है। यह कंपनी हाल के समय में चेक बाउंस मामलों और छात्रों की शिकायतों को लेकर चर्चा में रही है।

उपलब्ध अदालत की जानकारी के अनुसार, MyFledge प्राइवेट लिमिटेड (फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी) पर भी कई चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई कोर्ट ने करीब ₹4,44,48,000 की राशि से जुड़े 32 चेक अनादरण मामलों में 29 अप्रैल 2026 को अंतिम अवसर देते हुए पेश होने का निर्देश दिया है।
वहीं, अभिनेता आयुष शाह और उनकी बहन मौसम शाह ने भी कंपनी से जुड़े कुछ व्यक्तियों जिनमें बिश्वजीत बादल चंद्र घोष और पियाली श्यामलेन्दु चटर्जी शामिल हैं के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात जैसे गंभीर आरोपों के तहत शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला फिलहाल अंधेरी कोर्ट में सुनवाई के अधीन है।
इसके अलावा, कई छात्रों ने भी संस्थान के खिलाफ वादों और प्लेसमेंट सहायता को लेकर असंतोष जताते हुए शिकायतें दर्ज कराई हैं। फिलहाल यह सभी मामले न्यायिक प्रक्रिया में हैं और आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगी