Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

सैन्य धाम का निर्माण जल्द से जल्द हो: CM धामी ने दिया अधिकारियों को निर्देश

Military memorial should be built soon: CM Dhami to officials
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय। कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। 
 
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव श्री एल.फैनई, सचिव श्री अमित नेगी, श्री शैलेष बगोली, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि..), जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।